सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल

सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On
टोल प्लाजा संचालक एवं आसपास के स्थानीय लोगों का आरोप है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोग स्थानीय चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार और उनके साथ आए कथित समर्थक हैं। आरोप है कि डॉ. श्रवण कुमार अपने लोगों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया।


सागर सूरज

मोतिहारी। सुगौली थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर और मुंह बांधकर टोल प्लाजा पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-02-05 at 22.42.59
टोल प्लाजा संचालक एवं आसपास के स्थानीय लोगों का आरोप है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोग स्थानीय चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार और उनके साथ आए कथित समर्थक हैं। आरोप है कि डॉ. श्रवण कुमार अपने लोगों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया।
बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ फास्टैग से बार-बार पैसे कटने को लेकर है। टोल संचालक के अनुसार, डॉ. श्रवण कुमार और उनके साथ आए लोग डंडों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी Read More पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी


वहीं, दूसरी ओर डॉ. श्रवण कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि उनका लोकल पास पहले से बना हुआ था, लेकिन टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा पास का रिन्यूअल नहीं किया जा रहा था। स्थानीय होने के कारण उन्हें बार-बार टोल से गुजरना पड़ता है, जिससे उनके फास्टैग से पैसे कट रहे थे। इसी बात को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हुआ।

एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार Read More एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार


डॉ. कुमार का यह भी आरोप है कि टोल कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और पहचान से इनकार किया, जिसके बाद वह घर गए और कुछ लोगों के साथ दोबारा टोल प्लाजा पहुंचे।
मामले की जानकारी मिलते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार और प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल Read More तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल


एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचकर कर्मचारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
        Questions over Nepal-based experience claim cast shadow on Assistant Professor appointment process at Mahatma Gandhi Central University By Sagar
Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 
पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER