दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

सागर सूरज

मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण। ज़िले में मासूम बच्चों की गुमशुदगी अब सिर्फ खबर नहीं, बल्कि हर घर की चिंता बन चुकी है। बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका के बीच दो नन्हे बच्चों के गायब होने की घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

 एक घटना हालिया है तो दूसरी को पूरे एक सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।

एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी  Read More एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी

ताजा मामला चकिया थाना क्षेत्र का है। ग्राम गंगा सिरसिया से 11 माह का अद्यांश कुमार रात के समय अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। पिता धर्मेन्द्र राम और माता कविता देवी हर पल किसी चमत्कार की उम्मीद में दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। बच्चे के रोने की आवाज़ सुनने को तरस चुके माता-पिता का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई Read More जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई

वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम कंशपकड़ी में हुई घटना को अब एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। डेढ़ साल की मासूम बच्ची मणिकर्णि उर्फ मनिया घर के दरवाजे पर खेलते-खेलते गायब हो गई थी।

 इस मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए बच्ची की सूचना देने वाले को 50000 इनाम देने की घोषणा भी की, लेकिन तमाम घोषणाओं और छापेमारी के बावजूद बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

हर गुजरता दिन परिवार की उम्मीद को और कमजोर करता जा रहा है।

बच्चा चोरी क़ी घटनाओं ने ज़िले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है सूचनाएं एकत्रित क़ी जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक मोतिहारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

IMG-20260118-WA0076

गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक डर का साया है। हर मां अपने बच्चे को सीने से लगाए सहमी हुई है। सवाल सिर्फ इतना है—क्या ये मासूम जल्द अपने घर लौट पाएंगे?

IMG-20260115-WA0066

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER