चित्रांश अधिवक्ता मंच ने मनाया होली मिलन समारोह, पारंपरिक गीतों पर झूमे लोग

चित्रांश अधिवक्ता मंच ने मनाया होली मिलन समारोह, पारंपरिक गीतों पर झूमे लोग

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। शहर के चांदमारी एक निजी आवासीय परिसर में चित्रांश अधिवक्ता मंच की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और चित्रांश समाज से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।

IMG-20260227-WA0037

कार्यक्रम में होली के पारंपरिक गीतों और फाग की धुनों पर उपस्थित लोग देर तक झूमते रहे। रंग-बिरंगे गुलाल और हंसी-खुशी के माहौल में लोगों ने एक-दूसरे के साथ होली की खुशियां साझा कीं। कई लोगों ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त Read More 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

IMG-20260227-WA0042

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट


इस अवसर पर मंच के वरीय सदस्य अधिवक्ता दिवाकर श्रीवास्तव ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होते हैं तथा एक-दूसरे के प्रति सद्भाव की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि चित्रांश अधिवक्ता मंच समाज में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी। समारोह में अधिवक्ता राजीव शंकर वर्मा, अमरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, मुकुंद कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, सुमित श्रीवास्तव, मिथलेश कुमार वर्मा, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मनीष कुमार समेत कई अधिवक्ता समाज के गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए खुशहाल और सुरक्षित होली मनाने की अपील की।

Read More रामनवमी से पहले अरेराज में प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च के जरिए दिया सुरक्षा और शांति का संदेश

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार
मोतिहारी प्रशासन सख्त, जिलेभर के शस्त्र लाइसेंसधारियों की होगी जांच
MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 
पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER