मोतिहारी में एक महिला व दो लड़कियों को रस्सी से बांधा, फिर दी तालिबानी सजा, तमाशबीन बनी रही भीड़

मोतिहारी में एक महिला व दो लड़कियों को रस्सी से बांधा, फिर दी तालिबानी सजा, तमाशबीन बनी रही भीड़

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी वार्ड संख्या- 3 से मानवीय संवेदना को शर्मसार करने वाला एक दृश्य सामने आ रहा। दो लड़की व एक महिला को मचान में रस्सी से बांधकर पीटने का तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने तालिबानी हुकूमत की याद ताजा कर दी। भीड़ तमाशबीन खड़ी रही। किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

                                          9=

हालांकि, कुछ देर बाद जब एक महिला पहुंची, तब युवकों ने दोनों किशोरी व महिला को पीटना बंद किया। पूरे घटनाक्रम का एक युवक ने वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला व लड़कियों को डंडे से दो युवक पीटते नजर आया।

अग़वा छात्रा सकुशल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार Read More अग़वा छात्रा सकुशल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

इसके बाद घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला व दोनों लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में चंदा देवी ने सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी  Read More एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी

बेटी को भगाए जाने से नाराज थे परिजन

बेतिया में 5 लाख रुपये और स्मार्ट वॉच लेते सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की कार्रवाई Read More बेतिया में 5 लाख रुपये और स्मार्ट वॉच लेते सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की तीन पूर्व किसी के साथ भाग गई। उसका गांव के ही युवक से ही प्रेम प्रसंग होने की बात कही जा रही है। परिजनों ने लड़की की काफी खोजबीन की। अंतत: लड़की मिल गई। इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि गांव की एक महिला व एक किशोरी दोनों ने मिलकर उनकी बेटी को भगा दिया था।

इससे बात से परिजन नाराज हो गए। इसके बाद महिला व दोनों किशोरियों को पहले मचान में रस्सी से बांध दिया और पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी भाग निकले।

एक महिला को किया गया गिरफ्तार

सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस बीच वीडियो में काले रंग की सूट में दिख रही लड़की वहां पर नहीं मिली। लाल सूट वाली लड़की व महिला को घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी, सुगौली में भर्ती कराया गया।

महिला चंदा देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, घटना का मुख्य आरोपी फरार हो गए। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,...
गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER