मोतिहारी में एजेंसी में लगी आग से बाइक समेत लाखों रूपए की संपति जलकर राख

मोतिहारी में एजेंसी में लगी आग से बाइक समेत लाखों रूपए की संपति जलकर राख

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

शशिरंजन सिंह, पताही (मोतिहारी)। प्रखंड अंतर्गत बाजार स्थित अमन होंडा एजेंसी में हुई अगलगी की घटना में तीन बाइक समेत लाखों रूपए की संपति जलकर राख हो गई।

31

वहीं छह बाइक आंशिक रूप से जल गएं। घटना रविवार की देर रात की है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश Read More सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश

मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी मालिक श्रीनिवास प्रसाद ने रविवार की देर शाम एजेंसी बंद दिया और अपने घर चले गए। सुबह जब एजेंसी खोली, तो चौक उठे।

बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप Read More बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

एजेंसी में 9 बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए थे। तीन बाइक पूरी तरह, तो छह बाइक आंशिक रूप से जल गए थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार Read More एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

37

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने घटना की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि बाइक एजेंसी में अगलगी की घटना की जांच की जा रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द इसका पता लगा लिया जाएगा। बताते चले कि घटनास्थल से पुलिस स्टेशन करीब है। बावजूद पुलिस को घटना की जानकारी नहीं होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER