10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत

10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On
पेटीशनर के अधिवक्ता विकास कुमार पंकज ने बताया कि उनके मुवक्किल को “प्लांटेड चरस” मामले में फंसाया गया है, जो ट्रायल के दौरान स्पष्ट होगा

सागर सूरज

मोतिहारी। पटना हाईकोर्ट ने रक्सौल थाना कांड संख्या 332/2024 से जुड़े एनडीपीएस मामले में आरोपी अंकेश कुमार को जमानत दे दी है। यह आदेश माननीय न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा की एकल पीठ द्वारा 5 फरवरी 2026 को पारित किया गया।


मामले में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20(b)(ii)(C), 25 एवं 29 के तहत आरोप लगाए गए थे। एफआईआर के अनुसार, सह-आरोपियों के साथ मिलकर 10.90 किलोग्राम चरस रखने का आरोप है। आरोपी 15 सितंबर 2024 से न्यायिक हिरासत में था।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि कथित बरामदगी आरोपी के प्रत्यक्ष कब्जे से नहीं हुई थी, बल्कि सड़क जैसे खुले स्थान से की गई थी। आरोपी को संदेह के आधार पर मामले में फंसाया गया है तथा उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई Read More जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई

Read More मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस: शूटर गिरफ्तारी के बाद भी हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर फायरिंग

बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि सह-आरोपी शैलेन्द्र कुमार को पहले ही जमानत मिल चुकी है, इसलिए न्यायिक समानता के आधार पर आरोपी भी जमानत का हकदार है। पेटीशनर के अधिवक्ता विकास कुमार पंकज ने बताया कि उनके मुवक्किल को “प्लांटेड चरस” मामले में फंसाया गया है, जो ट्रायल के दौरान स्पष्ट होगा।

मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार


कोर्ट को बताया गया कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को 10 हजार रुपये के जमानत मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों पर जमानत देने  का आदेश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि आरोपी ट्रायल में सहयोग करेगा, अन्यथा जमानत रद्द की जा सकती है।

WhatsApp Image 2026-02-05 at 22.53.47

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार
मोतिहारी प्रशासन सख्त, जिलेभर के शस्त्र लाइसेंसधारियों की होगी जांच
MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 
पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER