एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस

एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By RAKESH KUMAR
On
सागर सूरज 
मोतिहारी। मोतिहारी में STF जवान की शहादत के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पुलिस अब केवल सतही कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे आपराधिक नेटवर्क की जड़ें खोदने में जुट गई है। इस दिशा में आज प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिससे स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

IMG-20260318-WA0043

 

मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत Read More मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए Read More मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और STF के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को अभियुक्त बनाया है। अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुंदन ठाकुर जिले के एक बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा था और हाल के दिनों में अपना अलग गैंग बनाकर इलाके में दबदबा कायम करने की कोशिश कर रहा था।

 

IMG-20260318-WA0016

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार Read More मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी अंत: युवक की मौत, दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार

जप्त हथियारों की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस

 

मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों की पुलिस गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि पिस्टल और कार्बाइन जैसे हथियार कहां से आए और इन्हें किसने उपलब्ध कराया। इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कुंदन ठाकुर को किसका संरक्षण प्राप्त था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

 

संत तिवारी, उनके बेटे और कुंदन ठाकुर के साले भी गिरफ्तार

 

पुलिस ने इस मामले में संत तिवारी, उनके बेटे और कुंदन ठाकुर के साले को भी गिरफ्तार किया है। उनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने अपराधियों को अपने घर में क्यों पनाह दी। एक ही स्थान से भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी कई गंभीर सवाल खड़े करती है, जिनका जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है।

 

पुलिस ने कुंदन ठाकुर से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

 

इस सख्त और सुनियोजित कार्रवाई से यह साफ है कि मोतिहारी पुलिस अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। STF जवान की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER