मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

हथियार लाइसेंस सत्यापन के नाम पर मांगी थी घूस, जमुनापुर चौक से रंगेहाथ दबोचा गया

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की टीम ने आदापुर थाना के निजी मुंशी इन्तेखाब आलम को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौक पर की गई।
1775898123202
जानकारी के अनुसार, बरहरी गांव निवासी आफताब अंसारी ने निगरानी ब्यूरो से शिकायत की थी कि उनके हथियार लाइसेंस आवेदन के पुलिस सत्यापन के बदले आदापुर थाना का मुंशी पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत में कहा गया कि सत्यापन कराने और रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर लगातार रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी मुंशी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे मौके पर ही रंगेहाथ दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
निगरानी ब्यूरो के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार
मोतिहारी प्रशासन सख्त, जिलेभर के शस्त्र लाइसेंसधारियों की होगी जांच
MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 
पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER