35 हजार का इनामी, वांछित शराब माफिया गिरफ्तार

35 हजार का इनामी, वांछित शराब माफिया गिरफ्तार

कई कांडों में फरार अपराधी STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर STF एवं राजेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कांड संख्या 172/22 (उत्पाद अधिनियम) के वांछित तथा 35 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
IMG_20260118_152537
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार यादव, पिता रामबाबू राय, निवासी फाजिलपुर, थाना राजेपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा उस पर शराब तस्करी सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार यादव का आपराधिक इतिहास अत्यंत लंबा है। इसके विरुद्ध राजेपुर थाना सहित विभिन्न थानों एवं अन्य जिलों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े कुल 22 मामले दर्ज हैं।

राजेपुर थाना में दर्ज प्रमुख कांडों में लूट, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं उत्पाद कांड शामिल हैं। वहीं अन्य थानों में भी डकैती के प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा लूट से संबंधित मामलों में अभियुक्त वांछित रहा है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में शराब माफियाओं एवं आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER