पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
अरेराज प्रखंड के मंगुराहा विद्यालय में पदस्थापित बताए जा रहे रजनीश कुमार की भूमिका चर्चा में
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
त्रिभुवन कुमार चौबे
अरेराज। सरकारी शिक्षक की राजनीतिक मंच पर मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया निवासी रजनीश कुमार, जो अरेराज प्रखंड स्थित मंगुराहा विद्यालय में पदस्थापित बताए जा रहे हैं, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते देखे गए। इसके बाद शिक्षक की कार्यशैली और सेवा आचरण को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी शिक्षक का इस प्रकार राजनीतिक मंच पर उपस्थित होना क्या सेवा नियमों के अनुरूप है। शिक्षा विभाग के आचरण नियम सरकारी कर्मियों से राजनीतिक निष्पक्षता और पद की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा करते हैं।

लोगों का कहना है कि विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षक का राजनीतिक मंचों पर सक्रिय दिखना शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इससे विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था और बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
मामला सामने आने के बाद अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग व प्रशासन पर टिक गई हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभाग इस प्रकरण का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षक पर करवाई होती है या नहीं।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
28 Apr 2026 10:17:28
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments