बिग ब्रेकिंग: एक बार फिर निलंबित हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह…

बिग ब्रेकिंग: एक बार फिर निलंबित हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह…

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्यहीनता, आदेशोल्लंघन एवं संदिग्ध आचरण के आरोप में केसरिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसडीपीओ, चकिया संजय कुमार सिंह के जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की।

                             63

विदित हो कि थानाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह पर दूसरी बार निलंबन की गाज गिरी है। इससे पहले चर्चित पवन गुप्ता हत्याकांड में तत्कालीन डीआईजी ने शैलेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। तब वे हरसिद्धि थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित थे।

अग़वा छात्रा सकुशल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार Read More अग़वा छात्रा सकुशल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

अब सर्किल इंस्पेक्टर गौरी कुमारी को केसरिया थाना का प्रभार मिल गया है। एसपी डॉ कुमार आशीष ने रविवार को भी दो दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इनमें चिरैया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सूर्यदेव प्रसाद एवं छौड़ादानो में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय शामिल थे। दोनों पदाधिकारियों पर कांडों का प्रभार सौंपने में उदासीनता बरतने का आरोप लगा था।

जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई Read More जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं लोगों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष तरीके से काम करने को एसपी ने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। कोई पुलिस कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जा रहा, या गलत आचरण की शिकायत मिल रही उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले रहे हैं।

Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand Read More Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand

 

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER