#HUMAN SACRIFICE: 8 साल के मासूम का गला काटा, पुलिस को नरबलि की आशंका, गांव के दो युवकों ने देखा शव

#HUMAN SACRIFICE: 8 साल के मासूम का गला काटा, पुलिस को नरबलि की आशंका, गांव के दो युवकों ने देखा शव

घर के बाहर पतंग उड़ाते समय लापता हो गया था बच्चा, घर से 500 मीटर दूर मिला शव

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आठ साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला है। शरीर पर धारदार हथियारों से कट के कई निशान थे। घर के सामने पतंग उड़ाते समय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस नरबलि के एंगल पर भी जांच कर रही है। मामला अलवर के हरियाणा बॉर्डर इलाके के शाहजहांपुर का है।

आठ साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला है। शरीर पर धारदार हथियारों से कट के कई निशान थे। घर के सामने पतंग उड़ाते समय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस नरबलि के एंगल पर भी जांच कर रही है। मामला अलवर के हरियाणा बॉर्डर इलाके के शाहजहांपुर का है।

IMG_20230820_184821

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

शाजहांपुर SHO रामकिशोर शर्मा के मुताबिक, शाहजहांपुर की बंजारा बस्ती का अनिल (8) पुत्र पांडू बंजारा शनिवार शाम 6.30 बजे घर पास पतंग उड़ा रहा था। यहां से वह अचानक लापता हो गया। पिता पांडू ने बताया कि अनिल को अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए शाम को देखा था। उसके बाद वह नहीं दिखा। हमने काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। अनिल के ताऊ रणजीत सिंह ने बताया कि पूरे गांव में उसकी तलाश की। पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दी।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

गांव के दो युवकों ने देखा शव

शाजहांपुर SHO रामकिशोर शर्मा ने बताया- गांव के ही दो युवक कपिल और मुनेश रविवार सुबह घूमने के लिए निकले थे। सुबह करीब 10 बजे दोनों ने खेत में बच्चे की बॉडी पड़ी देखी। वे भागकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

शाहजहांपुर पुलिस और नीमराणा डीएसपी मौके पर पहुंचे। शाजहांपुर SHO रामकिशोर शर्मा ने बताया कि एफएसएल की टीम ने सबूत जुटाए हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए थे। शव को नीमराना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना से गुस्साए परिवार वाले व ग्रामीण नीमराना हॉस्पिटल पहुंच गए। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाया। दोपहर 12 जे मामला शांत हुआ। एहतियातन बस्ती में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

डीएसपी का बयान 

 शरीर पर चोटों के निशान मौके पर पहुंचे नीमराना DSP अमीर हसन ने कहा - धारदार हथियार से बच्चे का गला काटा गया है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। हत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कुछ और बातें साफ होंगी।

नुकीले हथियार से पेट पर वार

नीमराना सीएचसी प्रभारी विक्रम यादव ने बताया- रविवार सुबह 8 साल के बच्चे अनिल को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए लाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बोर्ड का गठन कर पोस्टमॉर्टम कराया है। ये सही है कि शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। नुकीले हथियार से पेट पर करीब 16 वार किए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को सौंपेंगे।

पुलिस को नरबलि का शक

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में नरबलि की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि तीज के त्योहार के मौके पर तंत्र-मंत्र और टोना-टोटके के चलते नरबलि भी दी जा सकती है। इलाके के लोगों का ऐसा अंधविश्वास रहा भी है। पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी। इसके अलावा पारिवारिक कलह, रंजिश या अन्य कारणों को फोकस में रखकर पुलिस जांच में जुटी है।

मृतक के पिता की मांग, हमें न्याय चाहिए

बच्चे के पिता पांडु बंजारा ने बताया- मैं मजदूरी करता हूं। मेरे दो बेटे, एक बेटी है। अब अनिल नहीं रहा। वह गांव से 3 किलोमीटर दूर सरकारी स्कूल में पांचवी क्लास में पढ़ता था। बच्चे के ताऊ रणजीत सिंह ने कहा- हमें न्याय चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER