हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On
प्रभारी आरक्षी उपाधीक्षक प्रशिक्षु ऋषभ कुमार ने बीएनएम से बातचीत में सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "आरोप पूरी तरह निराधार हैं। सादे कागज पर किसी से हस्ताक्षर नहीं लिए गए....

सागर सूरज

मोतिहारी | हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रौशन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार पर शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक-मानसिक शोषण और दहेज की मांग का गंभीर आरोप लगा है।

Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative Read More Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative

पीड़िता ने हरसिद्धि पुलिस के दरोगा राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष संतोषी क़ो भी अपने गंभीर आरोपों से कटघरे में खड़ा किया है. संतोषी पर पीड़िता क़ो धमकाने एवं राजेश पर सादे कागज पर हस्ताक्षर कर दर्ज प्राथमिकी में कुछ तथ्यों क़ो छुपा लेने क़ा आरोप लगा है। 

Probe ordered after release of accused in 80 kg charas seizure case Read More Probe ordered after release of accused in 80 kg charas seizure case

image_1768313995354

Read More मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

  आवेदन पर हरसिद्धि थाने में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। एफआईआर के बाद डॉ. नीरज फरार हो गए हैं और अस्पताल में ताला जड़ दिया गया है। 

इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी बहन की सर्जरी रौशन हॉस्पिटल, हरसिद्धि में हुई थी। इसी दौरान डॉ. नीरज कुमार का संपर्क हुआ, जिन्होंने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। मूल रूप से दूधही निवासी डॉ. नीरज ने पीड़िता को नेपाल, रामनगर समेत कई जगहों पर रखा। आठ माह पूर्व हॉस्पिटल में ही शादी रचा ली, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन छपवा ले जाकर छोड़ दिया। 

जब पीड़िता घर ले जाने की बात की तो डॉ. नीरज, उनके पिता मुख्तार साहनी, भाई अरविंद कुमार, बहन आरती कुमारी और मां ने 10 लाख रुपये नकद व एक वाहन दहेज की मांग की। मांग न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि डॉ. नीरज दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। 

मामले ने तूल पकड़ लिया है, लेकिन थाने के प्रभारी आरक्षी उपाधीक्षक प्रशिक्षु ऋषभ कुमार ने बीएनएम से बातचीत में सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "आरोप पूरी तरह निराधार हैं। सादे कागज पर किसी से हस्ताक्षर नहीं लिए गए।

प्राथमिकी पारदर्शी तरीके से दर्ज हुई है।" पीड़िता ने अपर थानाध्यक्ष और दरोगा राजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे कि उन्होंने सादे कागज पर हस्ताक्षर कर स्वयं एफआईआर लिखी और मामले में बार-बार धमकी दी। एसएचओ ऋषभ कुमार ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई अनियमितता नहीं हुई।

पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश तेज है। हरसिद्धि थाना पुलिस छापेमारी कर रही है।

 डॉ. नीरज का हॉस्पिटल में ताला लगा पड़ा है। एसएचओ ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा। पीड़िता को न्याय मिलेगा।
यह मामला हरसिद्धि क्षेत्र में सनसनी फैला रहा है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। 

जांच में नया मोड़ आ सकता है। अपर थानाध्यक्ष संतोषी पर आम लोगों के साथ भी बुरे बर्ताव के आरोप लेगे, लेकिन नये प्रभारी के कार्यक्लाप क़ी प्रशंसा हुईं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,...
गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER