जयपुर में चाचा ससुर ने बहू से किया रेप,  दिन में चाचा-भतीजे में हुआ था झगड़ा, बदला लेने के लिए रात को किया किडनैप

जयपुर में चाचा ससुर ने बहू से किया रेप, दिन में चाचा-भतीजे में हुआ था झगड़ा, बदला लेने के लिए रात को किया किडनैप

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
जयपुर में दूर के रिश्ते में चाचा ससुर के बहू के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घर में जबरन घुसने की बात को लेकर दिन में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए आरोपी चाचा ससुर ने रात के समय बहू का किडनैप कर रेप किया। पीड़िता के पति ने करणी विहार थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

जयपुर में दूर के रिश्ते में चाचा ससुर के बहू के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घर में जबरन घुसने की बात को लेकर दिन में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए आरोपी चाचा ससुर ने रात के समय बहू का किडनैप कर रेप किया। पीड़िता के पति ने करणी विहार थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO लिखमा राम कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- उसकी 27 साल की पत्नी से रिश्ते में लगने वाले चाचा ने रेप किया है। वह काम के सिलसिले में जयपुर के करणी विहार इलाके में रहने आया था। पत्नी और बेटे के साथ रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करने लगा। 15 अगस्त को वह अपने काम पर गया था। दोपहर को परिवार के सोते समय आरोपी चाचा घर में घुस गया। बेटे के मां को जगाने पर आरोपी चाचा वहां से चला गया।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

पीड़ित ने बताया- अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे आरोपी चाचा दोबारा घर में घुसकर गेट बंद करने लगा। पड़ोसी महिला के देखने पर आरोपी चाचा छुपने लगा। पड़ोसन के पूछताछ करने के साथ ही पत्नी को जागने पर आरोपी चाचा वहां से भाग गया। शाम को घर पहुंचने पर पत्नी ने आरोपी चाचा की करतूत बताई। टोकने पर चाचा-भतीजे में आपस में कहासुनी के साथ झगड़ा हो गया।

पीड़ित ने बताया- रात को करीब 10.30 बजे आरोपी चाचा उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी का मुंह दबाकर किडनैप कर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। जैसे-तैसे उसकी पत्नी आरोपी के चंगुल से भागकर घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER