भरूच/अहमदाबाद। सरदार सरोवर नर्मदा बांध से लगातार पानी छोड़ने के कारण गोल्डन ब्रिज पर नर्मदा नदी का जलस्तर 35 फीट तक पहुंच गई है। नर्मदा नदी के बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गये हैं, जिससे किसानों में दहशत बनी हुई। गुजरात से गुजरने वाली नर्मदा नदी में लगभग 800 मगरमच्छ रहते […]
भरूच/अहमदाबाद। सरदार सरोवर नर्मदा बांध से लगातार पानी छोड़ने के कारण गोल्डन ब्रिज पर नर्मदा नदी का जलस्तर 35 फीट तक पहुंच गई है। नर्मदा नदी के बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गये हैं, जिससे किसानों में दहशत बनी हुई।
गुजरात से गुजरने वाली नर्मदा नदी में लगभग 800 मगरमच्छ रहते हैं। वडोदरा जिले की विश्वामित्र नदी में भी मगरमच्छ रहते हैं| वडोदरा मे हर वर्ष बाढ़ के समय मगरमच्छ शहर मे आ जाते हैं। भरूच जिले के झगहड़िया के नानसांजा गांव के खेत में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ पहुंच गया। इसके चलते किसानों में भय का माहौल है। अभी दो दिन पहले वडोदरा की ऐमेस यूनिवर्सिटी के जिओग्राफी विभाग के पीछे मगरमच्छ आ गया था। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर नदी में छुड़वाया।
भरूच जिले के जघडिया के नानसांजा गांव में भी मगरमच्छ देखा गया। इन मगरमच्छों के रिहायशी इलाके में घुसने की आशंका से लोगों में दहशत है।
गुजरात पशु क्रूरता निवारण संस्थान के मानद मंत्री राज भावसार ने बताया कि केवडिया से राजपार्डी तक लगभग 800 मगरमच्छ नर्मदा नदी में रहते हैं। एक मगरमच्छ 30 से 35 अंडे देता है, जिनमें से 5 से 6 बच जाते हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में आये मगरमच्छों को पकड़ कर खेतों में छोड़ा जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
06 Mar 2026 22:31:35
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments