भरूच-वडोदरा में बाढ़ के पानी के साथ खेतों तक पहुंचे मगरमच्छ, किसानों में दहशत

भरूच-वडोदरा में बाढ़ के पानी के साथ खेतों तक पहुंचे मगरमच्छ, किसानों में दहशत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भरूच/अहमदाबाद। सरदार सरोवर नर्मदा बांध से लगातार पानी छोड़ने के कारण गोल्डन ब्रिज पर नर्मदा नदी का जलस्तर 35 फीट तक पहुंच गई है। नर्मदा नदी के बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गये हैं, जिससे किसानों में दहशत बनी हुई। गुजरात से गुजरने वाली नर्मदा नदी में लगभग 800 मगरमच्छ रहते […]

भरूच/अहमदाबाद। सरदार सरोवर नर्मदा बांध से लगातार पानी छोड़ने के कारण गोल्डन ब्रिज पर नर्मदा नदी का जलस्तर 35 फीट तक पहुंच गई है। नर्मदा नदी के बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गये हैं, जिससे किसानों में दहशत बनी हुई।

गुजरात से गुजरने वाली नर्मदा नदी में लगभग 800 मगरमच्छ रहते हैं। वडोदरा जिले की विश्वामित्र नदी में भी मगरमच्छ रहते हैं| वडोदरा मे हर वर्ष बाढ़ के समय मगरमच्छ शहर मे आ जाते हैं। भरूच जिले के झगहड़िया के नानसांजा गांव के खेत में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ पहुंच गया। इसके चलते किसानों में भय का माहौल है। अभी दो दिन पहले वडोदरा की ऐमेस यूनिवर्सिटी के जिओग्राफी विभाग के पीछे मगरमच्छ आ गया था। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर नदी में छुड़वाया।    

भरूच जिले के जघडिया के नानसांजा गांव में भी मगरमच्छ देखा गया। इन मगरमच्छों के रिहायशी इलाके में घुसने की आशंका से लोगों में दहशत है।
गुजरात पशु क्रूरता निवारण संस्थान के मानद मंत्री राज भावसार ने बताया कि केवडिया से राजपार्डी तक लगभग 800 मगरमच्छ नर्मदा नदी में रहते हैं। एक मगरमच्छ 30 से 35 अंडे देता है, जिनमें से 5 से 6 बच जाते हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में आये मगरमच्छों को पकड़ कर खेतों में छोड़ा जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER