मोतिहारी-शिवहर पथ से उतरने लगा बाढ़ का पानी, परेशानी बरकरार, गंडक के जलस्तर में हो रही गिरावट 

मोतिहारी-शिवहर पथ से उतरने लगा बाढ़ का पानी, परेशानी बरकरार, गंडक के जलस्तर में हो रही गिरावट 

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छोड़ा गया 129000 क्यूसेक पानी, नदियों के जलस्तर में आई कमी से लोगों ने ली राहत की सांस, मोतिहारी-शिवहर पथ से आवागमन अब भी है बंद

मोतिहारी। जिले में बारिश का असर बरकरार है। हालांकि, गंडक सहित अन्य नदियों के जलस्तर में आई कमी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 129000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो गुरूवार की अपेक्षा छोड़े गए पानी से कम है।

19

गुरूवार को दो लाख क्यूसेक गंडक नदी में पानी छोड़ा गया था। शनिवार की सुबह गंडक नदी में वाल्मीकिनगर बराज से 102100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार गंडक नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही।

रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच Read More रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच

बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण विभाग के पदाधिकारियों ने तटबंधों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं बूढ़ी गंढक नदी के तटबंधों पर जाकर जलस्तर की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने चंपारण तटबंध के पुछरिया में स्थिति का जायजा लिया।

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार Read More ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार

इधर, पताही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवापुर-बेलवाघाट अंतर्गत मोतिहारी-शिवहर पथ पर चढ़ा बागमती व लालबकेया नदी का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है।

मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Read More मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लेकिन, कीचड़ फैले होने से आवागमन अब भी बंद है। विदित हो कि गुरूवार को नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से मोतिहारी-शिवहर पथ पर 3-4 पानी चढ़ गया था। इससे आसपास के गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था।

इनमें देवापुर, जिहुली, खड़ियनिया, पदुमकेर एवं नारायणपुर गांव शामिल थे। अब धीरे-धीरे पानी उतरने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बारिश का असर कम होने के बाद उक्त सड़क से एक-दो दिन में परिचालन पुन: शुरू हो जाएगा।

शहर में शुक्रवार को कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश ने परेशानी बढ़ा दी। सड़क पर जगह-जगह जलजमाव हो गया। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

हालांकि, बारिश के बाद आपूर्ति बहाल कर दिया गया। लेकिन, कुछ देर के लिए ट्रीपिंग की समस्या से लोग परेशान थे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER