मोतिहारी में एक बार फिर बाढ़ ने दी दस्तक: पताही प्रखंड के निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ के खतरे को देख ऊंचे जगह पर ले रहे शरण

मोतिहारी में एक बार फिर बाढ़ ने दी दस्तक: पताही प्रखंड के निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ के खतरे को देख ऊंचे जगह पर ले रहे शरण

लालबकेया और बागमती उफान पर, देवापुर बेलवा घाट से मोतिहारी से शिवहर जिला को जोड़ने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी पांच फीट से अधिक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से एक बार फिर से लाल बकेया और बागमती उफनने लगी है। दोनों नदियों के उफनने में नतीजा है कि पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर के पास जलस्तर में अचानक तेजी से वृद्धि होना शुरू हो गया है।

मोतिहारी में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से एक बार फिर से लाल बकेया और बागमती उफनने लगी है। दोनों नदियों के उफनने में नतीजा है कि पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर के पास जलस्तर में अचानक तेजी से वृद्धि होना शुरू हो गया है।

देवापुर बेलवा घाट से मोतिहारी से शिवहर जिला को जोड़ने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी पांच फीट से अधिक बह रहा है। दूसरी बार बाढ़ का पानी आने से एक बार फिर मोतिहारी शिवहर को जोड़ने वाली एसएच 54 के ऊपर से पानी बह रहा हैं। इसके कारण आवागमन बंद हो गया है। इस वजह से दोनों जिला का सड़क संपर्क बाधित हो चुके हैं।

Smridhi Yatra : Order in Motion Read More Smridhi Yatra : Order in Motion

बाढ़ के खतरे को देख ऊंचे जगह पर ले रहे शरण

मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी  Read More मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 

IMG_20230826_151445

सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप? Read More सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?

लालबकेया और बागमती नदी में बढ़ते जलस्तर को देख पताही प्रखंड केवापुर, जिहूल, पदुमकेर, गोनाही सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को एक बार फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा है। सभी ऊंचे स्थान पर शरण ले रहे हैं। तेजी से नदी के बढ़ते जलस्तर से पताही प्रखंड के निचले इलाके में पानी प्रवेश कर रहा है।

क्या कहते हैं सीओ

पताही सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसको लेकर हमारी टीम क्षेत्र से होकर गुजरने वाली प्रमुख नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। मोतिहारी और शिवहर जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पानी चढ़ गया है। जो दो दिन में कम नहीं हुआ तो लोगों के आने जाने के लिए नाव का व्यवस्था किया जाएगा।

क्या कहते हैं डीएम

डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि सभी नदियों पर नजर बनाया गया है। अधिकारी को बांध पर भेजा गया है। रतजगा कर बांध की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभी उस तरह का कतरा नहीं है फिर भी जिला प्रशासन बाढ़ से बचाव के लिए तैयार है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER