बगहा में चाकू मारकर किशोर की हत्या

बगहा में चाकू मारकर किशोर की हत्या

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बगहा। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज- बेतिया मुख्य मार्ग (Narkatiyaganj-Bettiah Main Road) के दिउलिया (Diuliya) के समीप कुछ युवकों ने एक किशोर को चाकू मारकर मौत (Death) के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों ने खून से लथपथ 13 वर्षीय शोहेल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां आज चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के […]

बगहा। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज- बेतिया मुख्य मार्ग (Narkatiyaganj-Bettiah Main Road) के दिउलिया (Diuliya) के समीप कुछ युवकों ने एक किशोर को चाकू मारकर मौत (Death) के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों ने खून से लथपथ 13 वर्षीय शोहेल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां आज चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक तीन भाईयों में शोहेल मझला भाई था। मृतक के भाई ने बताया कि मामूली विवाद में गांव के असलम के दो बेटों ने चाकू मारकर उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया। चिकित्सक ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि युवक के दाएं सीने में चाकू लगे हैं। अस्पताल (Hospital) में आने के पूर्व ही मौत हो चुकी थी।

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

मृत नाबालिग नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या 24 का बताया जा रहा है। अस्पताल में शिकारपूर थाना (Sikarpur Police Station) के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन (Trainee DSP cum SHO Saddam Hussain) के साथ पुलिस निरीक्षक केके गुप्ता (Police Inspector KK GUPTA) और अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुँचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने शव (Deadbody) को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजकर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपितो की धरपकड़ के लिए पुलिस (Police) ने छापेमारी (Raid) करनी शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER