वाह रे सुशासन दारोगा से 1.2 लाख रुपये की छिनैती

वाह रे सुशासन दारोगा से 1.2 लाख रुपये की छिनैती

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बगहा। पश्चिम चम्पारण नरकटियागंज के शिकारपुर थाना (Shikarpur Police Station) क्षेत्र के शिवगंज चौक पर बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में पैसा जमा करने जा रहे एक दारोगा (Inspector) से अपराधियों (Criminal) ने एक लाख दो हजार रुपये मंगलवार को छीन लिया। पीड़ित ने थाना में शिकायत कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले […]

बगहा। पश्चिम चम्पारण नरकटियागंज के शिकारपुर थाना (Shikarpur Police Station) क्षेत्र के शिवगंज चौक पर बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में पैसा जमा करने जा रहे एक दारोगा (Inspector) से अपराधियों (Criminal) ने एक लाख दो हजार रुपये मंगलवार को छीन लिया। पीड़ित ने थाना में शिकायत कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मामले में पीड़ित दारोगा गौनाहा थाना (Gaunaha Police Station) के बेलवा बहुअरी गांव का निवासी है। पीड़ित ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया में रुपये जमा करने आया था। बैंक ऑफ इंडिया शाखा से उसने जमा फार्म लिया और फार्म भरने के समझ नहीं आने के कारण वह बैंक के नीचे आया। निचले तल्ले पर स्थित पीएनबी बैंक में बैठा एक व्यक्ति से उसने जमा फार्म भरने को कहा। वह व्यक्ति फार्म लेकर भरने लगा।

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

इसी बीच फार्म भरने वाले व्यक्ति ने बैंक के कतिपय कागजात मांगे। जब वह कागजात अपने पॉकेट से निकालने लगा, तो उक्त अज्ञात व्यक्ति उसके झोले में रखे 1.2 लाख रुपये लेकर भागने लगा। वह उसके पीछे भी गया, किन्तु वह पकड़ में नहीं आ सका। हैरानी की बात ये है कि जहां पर घटना हुई है, वहां पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। फिर भी अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए सिर दर्द बनी है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन (Trainee DSP cum SHO Saddam Hussain) ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER