
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Sukhoi MKI 30 में भरी उड़ान
राष्ट्रपति मुर्मू ने को-पायलट की सीट पर बैठकर सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में उड़ान को पूरा किया
देश की तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश के लड़ाकू विमान सुखोई एमकेआई-30 में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान में उनकी पहली उड़ान है।
राष्ट्रपति आज सुबह एक विशेष विमान से तेजपुर एयर बेस पहुंची। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 एमकेआई में लेकर उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू ने को-पायलट की सीट पर बैठकर सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में उड़ान को पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई MKI 30 फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं और युद्धक विमान में उड़ान भरने वाली देश की चौथी राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई लड़ाकू विमान की सीट पर लगभग 25 मिनट बिताये।
सुखोई-30 MKI दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) ने किया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं। उनकी यात्रा का आज अंतिम दिन है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments