मोतिहारी मे दही-चूड़ा भोज के बहाने बिछी ‘सियासी बिसात’

मोतिहारी मे दही-चूड़ा भोज के बहाने बिछी ‘सियासी बिसात’

खिचड़ी सियासत के जद मे कई नेता

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On
इस भोज का सीधा असर भाजपा खेमे मे साफ-साफ देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा खेमे से इस भोज का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उम्मीद है भाजपा के कोई ना कोई नेता भोज आयोजन कर इसका जवाब जरूर देंगे। देवा गुप्ता मोतिहारी विधान सभा क्षेत्र से खुद को एक प्रवल दावेदार मानते है। विगत नगर निगम के चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी को हरा कर प्रीती गुप्ता ने अपनी जोरदार जीत दर्ज की थी।

 

सागर सूरज ll BNM

 मोतिहारी। जिले मे रमजान और ईद के इफ्तार पार्टियों के बहाने राजनीति आम बात रही है, लेकिन विधान सभा चुनाव से पहले मकरसंक्रांति के अवसर पर जिले मे खिचड़ी सियासतका दौर शुरू हो चुका है। जिले के राजनीतिक चेहरे दही चूड़ाभोज के बहाने अपनी- अपनी सियासी बिसातबिछानी शुरू कर दी है।

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार Read More साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

 

Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative Read More Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative

बृहस्पतिवार को नगर परिषद महापौर प्रीती गुप्ता के पति देवा गुप्ता ने शहरवासियों के लिए दही चूड़ा भोज का आयोजन कर मोतिहारी विधान सभा के सियासी गलियारों मे अपना पासा फेंक दिया है। बड़ी संख्या मे वैश्य सहित अन्य समाज के लोगों की जोरदार भागीदारी और देवा गुप्ता का लंबे समय के बाद कैमेरे के सामने आना मोतिहारी विधान सभा क्षेत्र के सियासी पारा को बढ़ा दिया है।

सम्मान और सुशासन की नई कसौटी Read More सम्मान और सुशासन की नई कसौटी

 

इस भोज का सीधा असर भाजपा खेमे मे साफ-साफ देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा खेमे से इस भोज का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उम्मीद है भाजपा के कोई ना कोई नेता भोज आयोजन कर इसका जवाब जरूर देंगे। देवा गुप्ता मोतिहारी विधान सभा क्षेत्र से खुद को एक प्रवल दावेदार मानते है। विगत नगर निगम के चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी को हरा कर प्रीती गुप्ता ने अपनी जोरदार जीत दर्ज की थी।

 

 वही केसरिया मे विधायक शालिनी मिश्रा ने दही चूड़ाभोज के माध्यम से अपनी मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया है। खिचड़ी के बहाने इलाके के संभ्रांत लोगों से जुड़ने के इस प्रयास को राजनीतिक भोजकी संज्ञा दी जा रही है। शालिनी मिश्रा के द्वारा खुद से लोगों को दही चूड़ा खिलाते देखा गया, जिसमे मतदाता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरियाँ सिमटती प्रतीत हुई।

 

केसरिया विधान सभा क्षेत्र से एक एमएएलसी के पुत्र भी अगले चुनाव मे अपना भाग्य आजमाने के फिराक मे है, यही कारण है कि उन्होंने भी दही चूड़ा भोज मे सियासी मिठास घोलने की कोशिश कर डाली। यूं तो विधायक शालिनी मिश्रा प्रत्येक वर्ष इस तरह के आयोजन करती रही है, लेकिन एमएलसी पुत्र का यह आयोजन पहली बार बताया जा रहा है, जिसको लेकर कायसों के बाजार गर्म बताए जाते है।

 

IMG_20250116_210737

पिछले दिनों हरसिद्धि विधान सभा क्षेत्र के राजद के पूर्व प्रत्याशी नागेन्द्र राम ने आयोजन किया तो वहीं पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राम आज दही चूड़ाभोज का एक बृहद आयोजन कर अगले चुनाव के लिए अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इधर कल्याणपुर विधान सभा के पूर्व भाजपा विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने भी अपने गाँव फुलवारिया मे एक जोरदार भोज का आयोजन कर उक्त विधान सभा क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। वहीं इस लिस्ट में जिलापार्षद पति विनोद वेदर्दी, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव भी शामिल रहे।

 

बिगत 13 जनवरी से नेताओं द्वारा खूब दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है, जो 18 जनवरी तक बदस्तूर चलने की उम्मीद बताई जा रही है। अब देखना ये है कि दही चूड़ा भोज आने वाले चुनाव मे कौन से सियासी करवट लेती है, किसको टिकट मिलता है कौन निर्दलीय आता है और किसके सर जनता ताज पहनाती है।

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy
Sagar Suraj  MOTIHARI: In a story that bridges continents and generations, India-born Scottish politician Prof. Dhruva Kumar is poised to...
10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत
सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल
कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी
एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार
सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

Epaper

YouTube Channel

मौसम