मोतिहारी पुलिस को शराब माफ़ियाओं  को चुनौती,  शराब की सूचना देने जा रहा था पुलिस इनफॉर्मर को गोली मारी; हालत गंभीर

मोतिहारी पुलिस को शराब माफ़ियाओं को चुनौती, शराब की सूचना देने जा रहा था पुलिस इनफॉर्मर को गोली मारी; हालत गंभीर

पहले धमकी दी फिर 10 घंटे बाद गोली मारी

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से 41 लोगों की मौत हो गई। इसी जिले के मोतिहारी में शराब की खेप की सूचना देने वाले पुलिस मुखबिर को तस्करों ने गोली मार दी। शराब तस्करों ने पहले उसे धमकी दी। इसके 10 घंटे बाद ही गोली मार दी

motihari

पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से 41 लोगों की मौत हो गई। इसी जिले के मोतिहारी में शराब की खेप की सूचना देने वाले पुलिस मुखबिर को तस्करों ने गोली मार दी। शराब तस्करों ने पहले उसे धमकी दी। इसके 10 घंटे बाद ही गोली मार दी। इस वारदात में पुलिस मुखबिर शंभू पासवान बुरी तरह जख्मी हो गया है।

Smridhi Yatra : Order in Motion Read More Smridhi Yatra : Order in Motion

यह मामला ढाका थाना क्षेत्र के महुआव गांव का है। दरअसल शराब तस्कर काली सहनी और विजय सहनी को शंभू ने शराब बेचने से मना किया था। जिसके बाद नाराज शराब तस्कर काली सहनी ने सोमवार रात ढाई बजे उसे गोली मार दी। फिलहाल शंभू हॉस्पिटल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है।

30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार Read More 30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

शराब की सूचना पर घर से निकला था शंभू

रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच Read More रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच

सोमवार रात 2:30 बजे के करीब शंभू को चौकीदार अब्दुला ने फोन पर बताया कि नेपाल से शराब की खेप आ रही है। सूचना पर शंभू अपनी बाइक से ही अब्दुला के घर के लिए निकला था। रास्ते में ही काली सहनी और विजय सहनी मिल गए।

शंभू को आता देख काली ने गोली चला दी, जो शंभू के पेट में लगी। जिसके बाद वो बाइक से गिर गया, उसे गिरता देख दोनों तस्कर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद शंभू ने घटना की जानकारी फोन पर थानाध्यक्ष काे दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

10 घंटे पहले दी थी धमकी

मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड होने के बाद पुलिस काफी एक्टिव मोड में है। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। इसी बीच सोमवार की शाम शंभू पासवान ने शराब तस्कर काली सहनी और विजय सहनी को शराब नहीं बेचने के लिए मना करने गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। तस्करों ने शंभू को धमकी भी दी थी। इसके ठीक दस घंटे बाद अपराधियों ने उसकी हत्या करने की कोशिश की।

पुलिस का इनफॉर्मर है शंभू

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ढाका थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुंमर ने शंभू को इलाज के लिए भर्ती कराया था। फिलहाल शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

ढाका थाना क्षेत्र के महुआ गांव का रहने वाला एसपीओ शंभू पासवान पुलिस का इनफॉर्मर है। शंभू की सूचना पर ढाका पुलिस ने कई बार शराब की बड़ी खेप और तस्करों को दबोचा है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत
मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट गांव (रामडीहा इलाके) में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़...
तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER