#RELIGION CHANGE: पलवल का लड़का हिन्दू से मुस्लिम बना: पिता ने शादी करने को कहा तो बोला- मैं मुसलमान हूं

#RELIGION CHANGE: पलवल का लड़का हिन्दू से मुस्लिम बना: पिता ने शादी करने को कहा तो बोला- मैं मुसलमान हूं

गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

गाजियाबाद में हिंदू युवती के धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार 33 वर्षीय अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना हरियाणा के पलवल जिले का निवासी है। रिपोर्टर ने सौरभ के घर तक पहुंची और उसके पिता पुष्पेंद्र खुराना से बात की तो सौरभ के हिन्दू से मुस्लिम बनने की कहानी पता चली। पिता ने सौरभ को बेदखल कर रखा है, लेकिन उन्होंने उसके बारे में खुलकर बात की।

पिता ने किया बेदखल

जिला मुख्यालय पलवल स्थित न्यू कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्हें सौरभ के मुस्लिम बनने का पता तब चला, जब उन्होंने उस पर शादी करने का दबाब बनाया। उन्होंने विरोध किया तो सौरभ दिल्ली चला गया और दांतों के क्लीनिक पर नौकरी करने लगा। वहीं रहने लगा। मुस्लिम लड़की से शादी करने की जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे बेदखल कर दिया और संपर्क भी नहीं किया।


Collage के दौरान किया धर्म परिवर्तन 

photo1688980013 (2)

निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया Read More निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान धर्म बदला पुष्पेंद्र खुराना ने बताया कि वह SBI बैंक से सेवानिवृत हैं और घर पर रहते हैं। उनके बेटे सौरभ खुराना ने पलवल के DAV स्कूल से 10वीं पास की और वर्ष 2005 में अलीगढ़ पढ़ने चला गया। अलीगढ़ में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने लगा। वहीं से 11वीं-12वीं करने के बाद BDS की डिग्री ली। इसी दौरान उसने धर्म परिवर्तन कर लिया, लेकिन उन्हें इसकी उस समय कोई जानकारी नहीं थी ।

पुष्पेंद्र के अनुसार, बेटे ने फरीदाबाद में करीब 2 वर्ष तक दांतों के डॉक्टर की दुकान चलाई थी। इसके बाद दिल्ली में जाकर किसी के पास नौकरी करने लगा। दिल्ली में नौकरी करने के दौरान बेटा घर आता-जाता रहता था। 3-4 साल पहले जब बेटे से कहा कि वह शादी कर ले, उसके बाद छोटे भाई की भी शादी करनी थी, तब सौरभ ने बताया कि उसने अपना धर्म बदल लिया है। वह अब सौरभ खुराना नहीं, बल्कि अब्दुल्ला अहमद है।

पुष्पेंद्र के अनुसार, जब उसे समझाने का प्रयास किया और दबाब बनाया तो वह घर से चला गया और उसके बाद दिल्ली में ही रहने लगा। उन्हें करीब 3 वर्ष पूर्व पता चला कि सौरभ खुराना उर्फ अब्दुल्ला अहमद ने किसी मुस्लिम लडक़ी से शादी कर ली है, लेकिन शादी के बाद कभी दोनों पलवल नहीं आए। अब छोटे बेटे और बेटी की शादी करनी थी तो करीब एक-डेढ़ वर्ष पूर्व सौरभ को अपने परिवार से बेदखल कर दिया।

वर्ष 2022 में उसने अपने छोटे बेटे की शादी की, जिसमें उसने अपने बड़े बेटे को नहीं बुलाया और न ही वह खुद आया। अब हमारा सौरभ खुराना उर्फ अब्दुल्ला अहमद से कोई मतलब नहीं है और न ही उसकी गिरफ्तारी के बाद गाजियाबाद पुलिस ने उनसे कोई संपर्क किया। उन्हें अखबारों सेही जानकारी मिली है कि अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना, मोहम्मद राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल व मुसीर को धर्म परिवर्तन मामले में पकड़ा गया।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार Read More 30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

दिल्ली की युवती का धर्म परिवर्तन कराया बता दें कि शनिवार को गाजियाबाद पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी दिखाई। दिल्ली की युवती के धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तारी हुई है। तीनों की गिरफ्तारी कोड़ा पुलिस ने अलग-अलग इलाके से की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल, 30 वर्षीय मुशीर और 33 वर्षीय अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना के रूप में हुई है। गाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाले शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार
मोतिहारी/ तुरकौलिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौतों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र को दहला दिया है। 2 अप्रैल 2026...
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार
निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया
रामनवमी से पहले अरेराज में प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च के जरिए दिया सुरक्षा और शांति का संदेश
मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस: शूटर गिरफ्तारी के बाद भी हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर फायरिंग
एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस
Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER