सनकी पति ने गांव वालों के सामने छह महीने की गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया, महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की

सनकी पति ने गांव वालों के सामने छह महीने की गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया, महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की

मारपीट कर 1KM तक दौड़ाया; पीड़िता से सीएम बोले- सरकारी नौकरी और 10 लाख देंगे, पुलिस ने जंगल से आरोपियों को पकड़ा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को VIDEO वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को VIDEO वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। उधर, धरियावद (प्रतापगढ़) गेस्ट हाउस में सीएम अशोक गहलोत ने पीड़िता से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता भी साथ थे। सीएम ने पीड़िता को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

SP अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 10 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की निंदा की है। जांच के लिए कमेटी गठित की है। आयोग ने राजस्थान के DGP से मामले में फौरन एक्शन लेने को कहा और पांच दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

IMG_20230902_162715

30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार Read More 30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

पुलिस ने जंगल से आरोपियों को पकड़ा, चोटें आईं
आरोपियों को शुक्रवार रात ही यह खबर लग गई थी कि पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद इन्होंने जंगल की तरफ भागने की कोशिश की। इससे इनके पैरों में चोटें आईं। हालांकि पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं।

महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की
जानकारी के अनुसार, शादी के छह महीने बाद महिला पड़ोस के गांव ऊपला कोटा के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला साल भर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी, तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए।

इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह जोर-जोर से चीख रही है और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग सिर्फ देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने पति को रोका नहीं। महिला छह महीने की गर्भवती है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार
मोतिहारी/ तुरकौलिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौतों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र को दहला दिया है। 2 अप्रैल 2026...
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार
निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया
रामनवमी से पहले अरेराज में प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च के जरिए दिया सुरक्षा और शांति का संदेश
मोतिहारी में अपराधियों का दुस्साहस: शूटर गिरफ्तारी के बाद भी हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर फायरिंग
एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस
Journalists Seek Welfare Measures in Jharkhand

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER