विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य बक्से में कैद, हॉर्स ट्रेडिंग के बाद भी त्रिकोणात्मक संघर्ष

विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य बक्से में कैद, हॉर्स ट्रेडिंग के बाद भी त्रिकोणात्मक संघर्ष

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

सागर सूरज 

मोतिहारी। विधान परिषद् का चुनाव सोमवार को शांतिपपूर्ण संपन्न हो गया। जिला प्रशासन की माने तो चार बजे तक मतदान का प्रतिशत 99. 24 रहा। चुनाव काफी रोचक रहा। भाजपा प्रत्याशी बबलू गुप्ता, राजद प्रत्याशी बब्लू देव और निर्दलीय प्रत्याशी महेश्वर सिंह अपने –अपने जीत का दावा कर रहे है। वोटिंग समाप्ति के बाद हर खेमे में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है, यही कारण है कि लड़ाई त्रिकोणीय ‘कीन कांटेस्ट’ मानी जा रही है। यह सीट किसके पाले में जाएगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन भाजपा के पूर्व केंदीय मंत्री और एक राज्य सभा सदस्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।

IMG-20220405-WA0045

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार Read More साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

सभी प्रत्याशियों को भारी भीतर घात का सामना करना पड़ा है। हरसिद्धि प्रखंड के राजद के नेता तो बब्लू  देव के साथ दिखे लेकिन कार्यकर्त्ता महेश्वर सिंह के साथ पताही, मधुबन, कल्याणपुर आदि प्रखंडों में बब्लू देव आगे रहेंगे तो मोतिहारी, रक्सौल में एनडीए प्रत्याशी बब्लू गुप्ता भारी पड़ सकते है।

दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें  Read More दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

बब्लू गुप्ता को भी भीतर घात का सामना करना पड़ा है। जहाँ भूमिहार और राजपुत वोट जो परम्परागत रूप से भाजपा की मानी जाती है, ये दोनों वोट भाजपा से हट कर जातीय आधार पर बब्लू देव एवं महेश्वर सिंह के बीच बाँट गयी। भाजपा के एक बड़े नेता के द्वारा भी महेश्वर सिंह को समर्थन किये जाने की खबर है। खबर है कि पहले उक्त नेता ने बब्लू  गुप्ता के टिकट कटवाने का पूरा प्रयास किया। बाद में बब्लू गुप्ता और उक्त तथाकथित ‘किंग मेकर’ के बीच एक समझौता हुआ, बावजूद इसके उक्त नेता के तरफ से भीतर घात करने की खबर है।

एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार Read More एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

बताया गया कि चुनाव में जमकर हॉर्स ट्रेडिंग हुई। वोटरों के खरीद विक्री का सिलसिला सभी लोगों के तरफ से अंत तक जारी रहा। लेकिन वोटरों ने भी खूब गच्चा दिया। कई लोगों ने लाभ तो सभी से लिया, लेकिन वोट किसको दिया ये आगामी 7 अप्रैल को स्पष्ट हो सकेगा। इधर जीत हार के कयासों का सिलसिला ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

महेश्वर सिंह के खेमे का कहना है कि राज्य सभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का प्रेस कांफ्रेंस में अपराधी और व्यवसायी वाला ब्यान नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है।  वही बब्लू देव के खेमे से खबर आ रही है कि कई राजद नेताओं ने भी भितरघात किया है। ऐसे में जीत किसकी होगी कहना मुस्किल है, परन्तु तीनों ही प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर से इनकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस ने अंतिम समय में महेश्वर सिंह को अपना समर्थन दे दिया था, यही कारण है कि राजद के कुछ वोट बाँट गए। बब्लू देव और महेश्वर सिंह के वोटर चीखते-  चिल्लाते नजर आये लेकिन बब्लू गुप्ता के शांत वोटर्स सभी खेमों में डर का कारण बना हुआ है। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER