
दौड़ में जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष, सीडीओ परसा नेपाल श्री उमेश कुमार ढकाल सहित भारत- नेपाल के गणमान्य मौजूद थे...

जिला प्रशासन द्वारा भारत-नेपाल मैत्री फ्रेंडशिप बनाने हेतु 07.00 बजे से मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जिससे दोनों देशों के नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में सकारात्मक समानता एवं भाईचारे का फ्रेंडशिप होगा.
मैराथन दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक कपिल की उपस्थिति में मैत्री पुल भारतीय राजदूतावास से हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना...
उक्त दौड़ मैत्री पुल भारतीय राजदूतावास से बीरगंज नेपाल के निर्धारित मुख्य स्थान से होते हुए पुनः भारतीय राजदूतावास तक आकर हुई समाप्त...
कार्यक्रम उपरांत सम्मान समारोह मंच से धावकों को प्रोत्साहन हेतु मोमेंटो की गई....
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला नजारत शाखा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित नेपाल के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments