आदापुर में लगी भीषण आग, लाखों रूपए की संपति जलकर खाक, 23 मवेशी मरे

आदापुर में लगी भीषण आग, लाखों रूपए की संपति जलकर खाक, 23 मवेशी मरे

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
घटना शुक्रवार की देर रात की है। रात्रि दो बजे शॉट सर्किट से संतोष साह, अंतोष साह, भूलन साह व शत्रुध्न साह के घर में आग लग गई। चारों ओर आग की लपटे उठने लगी। घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग ने भयानक रूप ले लिया

 

आदापुर (मोतिहारी) : थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा गांव में शॉट सर्किट से लगी आग से लाखों

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

रूपए की संपति जलकर राख हो गई। इसमें खाद्य सामग्रियों के अलावा एक दर्जन से अधिक मवेशियों के जलने की भी सूचना है। घटना से अफरातफरी का माहौल रहा।

घटना शुक्रवार की देर रात की है। रात्रि दो बजे शॉट सर्किट से संतोष साह, अंतोष साह, भूलन साह व शत्रुध्न साह के घर में आग लग गई। चारों ओर आग की लपटे उठने लगी। घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग ने भयानक रूप ले लिया।

किसी को समझ नहीं आ रहा था क्या करें? ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते p 3333333हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची अग्निशमन वाहन ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो गई थी। चारों लोगों का घर जल कर राख हो गया था।

वहीं घर में रखी सभी सामग्रियां भी जलकर खाक हो गई थी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोग घर में बंधी बकरी, फैंस आदि मवेशियों को बाहर नहीं निकाल पाएं। जानकारी पूर्व उप सरपंच सह ग्रामीण चंदेश्वर साह ने दी।

घटना के बाद चारों लोग बेघर हो गए। बताया जाता है कि चारों अग्नि पीड़ित एक पिता पुत्र दूसरा सहोदर भाई है। लेकिन, चारों अलग-अलग हैं।

वहीं संतोष कुमार का एक छोटा सा किराना दुकान था उसका समान भी जल गया। एक दिन पूर्व किस्ता का रुपए से उस दुकान का समान खरीदकर लाये थे, वह भी जल गया। पंचायत के मुखिया सुबह में अग्निपीड़ित से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

वहीं आदापुर पुलिस भी अग्नि पीड़ितों की खोज खबर ली। लेकिन, अभी तक अग्नि पीड़ितों के रहने खाने पीने की व्यवस्था किसी स्तर से नही किया गया है।

सीओ संजय कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल पर हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर आपदा प्रबंधन के तहत सरकार की कल्याणकारी योजना से लाभान्वित कराया जाएगा।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम