
पटना: पवन सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ' मेरा भारत महान है ' का गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस में एक गरिमा परिहार नजर आ रहीं।
गाना रिलीज होने के बाद इस भोजपुरी गाने को 5 लाख 49 हजार के व्यूज मिले हैं। यह भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा। पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के ऐलान के बाद बीते कुछ समय से परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन इस पावर स्टार का जलवा एक बार फिर फैंस के बीच धमाल मचा रहा।
भोजपुरी गाना बिंदिया लिलार के गाने में पवन सिंह का लुक और अंदाज देखते ही बन रहा है। गाने में वे शाही लुक में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह पर मरून कलर का कुर्ता साथ में जैकेट पहने हुए नजर आ रहे है। जबकि, उनकी को-स्टार गरिमा परिहार बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
बताते चले कि भोजपुरी गाना ‘ बिंदिया लिलार के ’ को स्वयं पवन सिंह ने गाया और वे ही इस फिल्म में लीड एक्टर भी हैं।
इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है और इस भोजपुरी गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखा है, जबकि गाने को म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य भूमिका में पवन सिंह, गरिमा परिहार के अलावा रवि किशन, अंजा सिंह, कमांडो अर्जुन यादव एवं मनी भट्टाचार्या हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments