
आगरा। आगरा के थाना न्यू आगरा में एक अय्याश पति ने शराब के नशे में अपनी दो प्रेमिकाओं के खातिर पत्नी की हत्या कर दी। सुबह परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
गर्भवती मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही किए जाने की बात की जा रही है।
मामला आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला हवेली का है। यहां रहने वाले उपेंद्र उर्फ उमंग चौधरी ने बीती रात अपनी गर्भवती पत्नी का धारदार हथियार से गला रेत कर ह्त्या कर दी। सुबह परिजनों की जानकारी पर पहुंची न्यू आगरा थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में आरोपी के पिता द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सुबह वे जब ऊपर के कमरे से नीचे आये तो उनके बेटे के कपड़े खून से सने हुए थे और भू की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। दो लड़कियां भी उनके बेटे के साथ थीं।
इस मामले में युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसकी दो प्रेमिकाएं हैं, जिनके चक्कर में उसका उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। देर रात जब वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो झगड़े के दौरान उसने प्रेमिकाओं के खातिर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और रात भर लाश के पास ही सोया रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, उमंग चौधरी का दयालबाग क्षेत्र में कार वॉश सेंटर है। उसकी दिसंबर 2021 में प्रीती नाम की एक युवती से शादी हुई थी। प्रीती फिलहाल ढाई माह की गर्भवती थी। पुलिस ने इस मामले में युवक और दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़कियों के अभी हत्या में शामिल होने की कोई बात नहीं कही गयी है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments