
शशि रंजन, पताही (मोतिहारी)। प्रखंड क्षेत्र के जिहुली हाई स्कूल में करीब 10 लाख की लागत से खेल मैदान एवं चहारदीवारी का निर्माण होगा। खेल मैदान निर्माण की सूचना के बाद प्रखंडवासियों में खुशी की लहर है।
मंगलवार को निर्माण कार्य का पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ नीकु सिंह एवं पताही बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया। विद्यालय में खेल मैदान बनने की कड़ी में चहारदीवारी का भी निर्माण होगा।
पंचायत के मुखिया विकास कुमार ने बताया कि जिला में चल रहे खेल क्रांति अभियान के तहत उक्त विद्यालय में खेल मैदान एवं तीन सौ मीटर में चहारदीवारी निर्माण का आदेश प्राप्त हुआ है।
खेल मैदान में वॉलीबॉल एवं रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा। अन्य योजना की राशि प्राप्त होने पर शेष बचे चहारदिवारी का भी निर्माण किया जाएगा।
बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि पंचायत के मुखिया को मनरेगा योजना से अविलंब खेल मैदान एवं चहारदिवारी निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया है।
शिलान्यास के साथ भी कार्य अवधि के अंदर जल्द से जल्द कार्य संपन्न कराकर खेल मैदान का उद्धाटन किया जाएगा।
विद्यालय का अन्य योजनाओं से भी विकास कार्य होगा। मौके पर मनरेगा पीआरएस मुनेंद्र कुमार, पंचायत के उप सरपंच सुनील कुमार, आवास सहायक बैधनाथ बैठा, प्रखंड आवास पर्यवेक्षक कुणाल कुमार सिंह, नीरज कुमार, अप्पू सिंह, अटल बिहारी सहित कई लोग मौजूद थे।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments