
चालक संघ ने ई-रिक्शा में छूटा महिला का बैग सुरक्षित लौटाया, बैग में लैपटॉप सहित थे कई कीमती सामान
मोतिहारी: ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ ने बुधवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से छतौनी बस पड़ाव जाने के क्रम में ई-रिक्शा में छूटा बैग महिला को सौंप दिया। घटना 23 मई की है। स्टेशन से बस स्टैंड, छतौनी के लिए महिला ई-रिक्शा पर चढ़ी।
लेकिन, स्टैंड में उतरने के क्रम में अपना बैग लेना भूल गई। हालांकि, चालक संतोष कुमार ने इमानदारी का परिचय दिया और ई-रिक्शा में बैग छूटने की जानकारी संघ के अध्यक्ष शकील राजा को दी।
इसके बाद उन्होंने छतौनी व नगर थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया। बैग में लैपटॉप के अलावा कई कीमती व महत्वपूर्ण सामान थे।
घटना के दो दिन बाद छतौनी थाना के सहयोग से महिला यात्री का पता चला। वह डुमरियाघाट की रहने वाली है। जिलाध्यक्ष ने महिला से मोबाइल पर संपर्क किया और बैग मिलने की जानकारी दी। महिला बुधवार की सुबह छतौनी थाना पहुंची और सत्यापन कराया गया।
इसके बाद ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ कार्यालय में सुरक्षित रखी बैग को महिला को सौंप दिया गया। मौके पर संघ के विकास कुमार शर्मा, चालक संतोष कुमार के अलावा छतौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comments