
सुरेश सिंह, सिकरहना (मोतिहारी )। शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपहरी गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सोनू सिंह संवेदक जयप्रकाश हत्याकांड का शूटर बताया जा रहा। करीब 9 बजे स्कॉर्पियों से पांच-छह की संख्या में अपराधी पहुंचे और घर में जाकर सोनू सिंह को गोली मार दी। मृतक के शरीर पर गोली के कई निशान मिले हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल पर से कई खोखा भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद रूपहरी सहित आसपास के गांवों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोनू सिंह की हत्या आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा तो नहीं। फिलहाल अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
घर में घुसकर मारी गोली
रूपहरी गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। बताया जाता कि स्कॉर्पियों से पांच-छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पहले फायरिंग की। इसके बाद घर में घुसकर सोनू सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटनास्थल पर ही सोनू सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि सोनू सिंह अपराधिक प्रवृति का था। वह एक-डेढ़ माह पूर्व जेल से छूट कर बाहर आया था और घर पर ही रहता था। उस पर चकिया, पीपरा, फेनहारा सहित अन्य थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। हालांकि, सोनू के आपराधिक इतिहास को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बावजूद इसके चर्चाओं का बाजार गर्म है।
नहीं रूक रही आपराधिक वारदात
जिले में आपराधिक वारदात नहीं रूक रही। अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहें। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है। इधर, सोनू सिंह हत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकारगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments