मोतिहारी में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल

मोतिहारी में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। मेहसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना क्षेत्र अंतर्गत धीमलपुर में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना बुधवार की शाम की है। घटना में चार पुलिस कर्मियों के घायल हो गए हैं। वहीं एक ग्रामीण के मरने की भी सूचना है।  हालांकि, इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

 

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

                             images

बताया जाता है कि मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत  धीमलपुर में पुलिस को शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना पर एंटी लीकर टास्क फोर्स छापेमारी करने पहुंची। जैसे ही उक्त गांव में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तस्करों ने हमला बोल दिया। गोली चलने की भी सूचना है।

बताया जाता है कि यहां पर पुलिस को शराब कारोबार की सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा शराब की तस्करी होती है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची, लेकिन, पहले से घात लगाए तस्करों ने हमला बोल दिया। घटना में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके बाद आननफानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी जांच में जुट गए हैं।

 

 

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम