काठमांडू और पहलगाम में भूकंप के झटके, हिले लोग

काठमांडू और पहलगाम में भूकंप के झटके, हिले लोग

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

दिल्ली/ काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार तड़के भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गई। इसके अलावा भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के पहलगाम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

                            images (5)

काठमांडू में तो लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक काठमांडू में भूकंप के झटके रात 2 बजकर 36 मिनट पर दर्ज किए गए। इसका केंद्र राजधानी शहर से 15 किमी पूर्व में भक्तपुर जिले में था। भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किया गया।

इसके अलावा भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। भूकंप मध्यरात्रि के बाद 12:37 बजे आया। अचानक आए भूकंप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने ट्वीट कर भूकंप की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि भूकंप आने की वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फाल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं, जिसके चलते भूकंप आता है।

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम