मोतिहारी में करंट से मिस्त्री की मौत, महिला गंभीर

मोतिहारी में करंट से मिस्त्री की मौत, महिला गंभीर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

अमितेश कुमार रवि, चकिया (मोतिहारी)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को करंट लगने के दो मामले सामने आएं। इसमें एक मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिस्त्री की करंट से मौत मामले की घटना सेमरा गांव स्थित एनएच-28 की है।

              download 4                   

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

मिली जानकारी के अनुसार, बेल्डिंग का कार्य करने के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा सोब निवासी अशर्फी ठाकुर के 43 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र ठाकुर को करंट लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना मुजफ्फरपुर रोड स्थित विपश्यना केंद्र की है। बताया जाता है कि यहां पर एक महिला को सफाई के दौरान करंट लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम