एचएम का था मोतिहारी में उपलाता हुआ शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

एचएम का था मोतिहारी में उपलाता हुआ शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

चकिया। पुलिस ने सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी से उपलाता मिले शव की पहचान कर ली है। मृतक तेतरिया प्रखंड अंतर्गत मधुआहा वृत मध्य विद्यालय के एचएम 43 वर्षीय अमरनाथ झा उर्फ अंजनी झा थे।

52

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमरनाथ झा रविवार को घर से बाइक से निकले थे। साथ में एक व्यक्ति भी था। रविवार को परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। सोमवार की सुबह जब बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता हुआ शव मिलने की सूचना पर परिजन चकिया पहुंचे। परिजनों ने उनकी पहचान की।

 

परिजन घटना के बाद से स्तब्ध हैं। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है। स्थानीय लोग हत्या की भी आशंका जता रहें।

 

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम