क्रिकेट इतिहास में लगातार 13 टी- 20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने रोहित शर्मा

क्रिकेट इतिहास में लगातार 13 टी- 20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने रोहित शर्मा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

साउथेम्प्टन। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में लगातार 13 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि गुरुवार को यहां साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 मैच के दौरान हासिल की।

rohit sharma_first captain_ record 13 t20i wins_522

विराट कोहली से कप्तानी संभालने के बाद, रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अब इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई। रोहित कोरोना संक्रमित होने के कारण बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पांचवें टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

मैच की बात करें तो हार्दिक पांड्या के 51 रनों की अर्धशतकीय पारी और सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा के क्रमश: 39 और 33 रनों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 198 रनों का स्कोर बनाया।

इंग्लैंड की ओर से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि टॉपले, टाइमल मिल्स और पार्किंसन ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवरों में 148 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से नवोदित अर्शदीप सिंह और स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने क्रमश: 36 और नाबाद 26 रन बनाए। दोनों टीमें शनिवार को बर्मिंघम में दूसरे टी20 मैच में आमने-सामने होंगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER