
मोतिहारी में दो दोस्तों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक की गई जान, जांच में जुटी पुलिस
विवेक कुमार, मधुबन (मोतिहारी)। थाना क्षेत्र के कौरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-1 से बड़ी घटना सामने आ रही। रविवार को दो मित्रों के बीच आपसी विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक की जान चली गई।

मृतक की पहचान श्री पासवान के पुत्र रंजय कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कौरिया पंचायत के दिवंगत रामाधार सिंह के पुत्र नवीन सिंह एवं श्री पासवान के पुत्र रंजय पासवान के बीच आपसी विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प घटना की वजह रही।
इसमें रंजय पासवान की मौत हो गई, जबकि नवीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि नवीन सिंह व रंजय पासवान साथ में गांजा पीते थे। विवाद से पहले भी दोनों गांजा पी रहे थे।
इस बीच किसी बात को लेकर रंजय पासवान ने हसूली से नवीन सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद रंजय अपने घर भाग गया। हालांकि, हत्या को लेकर ग्रामीण व परिजनों की अलग-अलग राय है।
ग्रामीणों का कहना है कि रंजय ने प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी के डर से स्वयं गला काटकर आत्महत्या कर ली। जबकि, परिजनों ने आरोप लगाया कि नवीन सिंह ने घर में घुसकर गला रेत रंजय की हत्या कर दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है। पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे थे।
रंजय की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घटनास्थल पर ग्रामीण की काफी भीड़ थी।
लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। घटना के संबंध में एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद बाद घटना की सत्यता का पता चल पाएगा। इधर, घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments