कोडरमा में पंचखेरो डैम में नाव पलटी, एक ही परिवार के आठ लोग लापता

कोडरमा में पंचखेरो डैम में नाव पलटी, एक ही परिवार के आठ लोग लापता

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

कोडरमा (झारखंड)। मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित पंचखेरो डैम में 10 लोगों के डूबने की खबर है। इसमें दो लोग किसी तरह तैर कर बाहर निकल आ आए है।

d65ed4b2_d4f9_493a_b542_dc4d87ea79e9_330

अन्य लोगों को पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान चलाया जा रहा।

बताया गया कि रविवार को खेतो गांव से एक परिवार के नौ लोग पचखेरो डैम घूमने आए थे। सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौका विहार करने लगे। तभी अचानक नाव पलट गयी और सभी लोग डूबने लगे।

बताया गया कि नाविक तैर कर बाहर निकल आया और मौके से फरार हो गया। एक ही परिवार के आठ लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। बताया गया कि परिवार का एक सदस्य प्रदीप सिंह किसी तरह पानी से बाहर निकल आए।

पानी में डूबे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। डूबे लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम