
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल रविवार को समाप्त हो गई। सोमवार को डेरा प्रमुख की रोहतक जेल में दोबारा हाजिरी लगेगी। एक माह की पैरोल के दौरान राम रहीम पुराने स्वरूप में लौट आया है।
साध्वी यौन शोषण, छत्रपति व रणजीत हत्याकांड के दोषी गुरमीत राम रहम रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहा है। डेरा मुखी राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई गई थी।
जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा राम रहीम इस बार 30 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था। राम रहीम को 17 जून को एक माह की पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में भेजा गया था। यह पूरा एक महीना राम रहीम का व्यस्तता भरा रहा है।
इस दौरान राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न कमेटियों के साथ बैठकें करके डेरे के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए, वहीं संगत को भी नियमित रूप से प्रवचन दिए।
गुरु पूर्णिमा के दिन डेरा मुखी ने देशभर की संगत के लिए बड़ा कार्यक्रम किया। प्रत्येक राज्य के नाम चर्चा घरों में संगत जुटी। गुरु पूर्णिमा पर हुए कार्यक्रम को एक लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments