
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भी खराब मौसम के चलते लगातार दूसरे दिन बालटाल तथा पहलगाम मार्ग से श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा तक की यात्रा अस्थाई तौर पर स्थगित कर दी गयी है।
वहीं, जम्मू से रवाना हुए जत्थे को रामबन में भूस्खलन के चलते चंद्रकूट में रोक दिया गया है।
मौसम खराब बने रहने के चलते बालटाल तथा नूनवान आधार शिविरों से शुक्रवार सुबह किसी यात्री को पवित्र गुफा के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई।
इसी बीच बालटाल तथा नूनवान आधार शिविरों में 4000 के करीब श्रद्धालु रुके हुए हैं। प्रशासन के अनुसार मौसम साफ होने के बाद ही आगे की यात्रा को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
इसी बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्री अमरनाथ की यात्रा के लिए शुक्रवार सुबह 835 श्रद्धालुओं का एक ओर जत्था बालटाल तथा पहलगाम के लिए रवाना हो गया।
35 छोटे बड़े वाहनों में रवाना हुए जत्थे में 593 पुरूष, 219 महिलाएं, 23 बच्चे शामिल थे आज रवाना हुए जत्थे के साथ ही अभी तक जम्मू के आधार शिविर से 1,53,307 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जा चुके हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments