
बर्मिंघम। भारत के श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
नटराज हीट 4 में 54.68 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहें। पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में साजन प्रकाश 25.01 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे।
पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में कुशाग्र रावत 3:57.45 के समय के साथ 14 वें स्थान पर रहे।
इस बीच ट्रायथलॉन में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के मुरलीधरन 30 वें स्थान पर और विश्वनाथ यादव पुरुषों के व्यक्तिगत स्प्रिंट फाइनल में 33 वें स्थान पर रहें।
इंग्लैंड के एलेक्स यी ने शुक्रवार को पुरुषों के ट्रायथलॉन में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments