बिहार सरकार के कई विभागों में बंपर बहाली, 1200 नए पदों पर होगी भर्ती, जानिए किस विभाग में कितने पद किए गए हैं सृजित

बिहार सरकार के कई विभागों में बंपर बहाली, 1200 नए पदों पर होगी भर्ती, जानिए किस विभाग में कितने पद किए गए हैं सृजित

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पटना। बिहार से एक अच्छी खबर सामने आ रही। यहां पर 1204 नए पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी।

images 42

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

विभिन्न विभागों में इन पदों के सृजन के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इनमें सबसे अधिक बहाली बिहार पुलिस में होगी।

बताया जाता है कि सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।

साइबर डीआईजी का नया पद बनाया गया है। वहीं साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए सर्वाधिक 405 पद सृजित किए गए हैं।

इनमें एक पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर, दो पुलिस अधीक्षक, 16 उपाधीक्षक, 226 पुलिस निरीक्षक, 44 सिपाही और 93 चालक सिपाही के पद हैं। जबकि, बिहार पुलिस सेवा के 181 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

इनमें 15 स्टाफ अफसर, 12 अपर पुलिस अधीक्षक, 114 वरीय पुलिस उपाधीक्षक और 40 पुलिस उपाधीक्षक के पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से बिहार पुलिस सेवा संवर्ग में कुल 1026 पद हो जाएंगे।

वहीं, बुडको में इंजीनियर के लिए 178 पद सृजन की स्वीकृति दी गई है। मुख्यालय व प्रमंडल स्तर पर तकनीकी सहयोग देने के लिए निबंधन सेवा के जिला अवर निबंधक के 2 और अवर निबंधक के नौ पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

इसके साथ ही राज्यपाल सचिवालय में निम्नवर्गीय लिपिक के 1 पद सृजन की भी स्वीकृति मिली है। एसडीआरएफ में 393 पद सृजित किए गए हैं। 20 निरीक्षक सशस्त्र, 75 अवर निरीक्षक सशस्त्र, 59 हेड कांस्टेबल (ग्राउंड डयूटी, रेडियो ऑपरेटर) 14 हेड कांस्टेबल और 225 कांस्टेबल सहित 393 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम