
पटना। सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। आरसीपी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग शीशे के घर में रहते हैं, वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते।
इससे पहले भी आरोप लगाए गए, क्या हुआ। जिसने नोटिस भेजा है उसने मेरे नाम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखे हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलने में उन्हें शर्म लग रहा है क्या ?
बताया जाता है कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को उनकी ही पार्टी की तरफ से नोटिस जारी कर यह पूछा गया था कि 2013-2022 के बीच इतनी संपत्ति उन्होंने कैसे बनाई?
आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी एक बेटी आईपीएस और दूसरी अधिवक्ता है। 2010 से ही दोनों बेटियां इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करती आ रही हैं।
आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पिता भी सरकारी नौकरी में थे। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति हमारी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी।
आरसीपी सिंह ने कहा कि जमीन की खरीद कई टुकड़े में हुई थी। कुछ मामला जमीन के बदले जमीन का भी है। शहर की तुलना में गांव की जमीन सस्ती होती है।
जमीन खरीद में उनके बैंक अकाउंट से एक रुपये का भी लेन-देन नहीं हुआ है। हमारे ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments