
आफताब आलम, तुरकौलिया (मोतिहारी)। इफको खाद गोदाम में सोमवार को खाद का खेप पहुंचा। इसके बाद खाद की कमी से परेशान किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम को भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। किसानों ने पहले में लूंगा… की नीति अपनाया।
यही वजह रही कि प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद 115 बोरी खाद का वितरण किसानों के बीच किया गया।
बताते चले कि गोदाम को एक हजार खाद का बोरा उपलब्ध कराया गया है। इसकी सूचना मिलते ही कई दिनों से खाद की कमी से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस कड़ी में किसानों ने हंगामा भी किया। इफको खाद गोदाम तुरकौलिया के विक्रय अधिकारी राज कुमार ने बताया कि गोदाम खुलने से पहले किसान पहुंच गए थे।
इनकी संख्या काफी थी और सभी लाइन में खड़े थे। करीब एक सौ किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया गया। यहां पर हंगामा की स्थिति तब तक रही है, जब तक काउंटर बंद नहीं हो गया।
किसानों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि सभी को पहले खाद चाहिए। यह हंगामा की वजह रही। विभाग हमें सुरक्षा देगी, तभी बचा यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments