
मोतिहारी। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रमपुरवा माई स्थान के समीप शुक्रवार को बड़ी घटना घटी।

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिला भाई को राखी बांधने जा रही थीं। एक बाइक पर दोनों महिला समेत तीन लोग सवार थे। इस बीच विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी।
इसमें दोनों महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशितों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया।
हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
बताते चले कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी 20 वर्षीय टुन्ना महतो अपनी दो भाभी मनी देवी एवं शुभांति देवी को राखी बंधवाने उनके मायके ले जा रहा था। शुभांति का मायका बेलवा है, जबकि मनी देवी का डुमरिया।
इस बीच रामपुरवा माई स्थान के समीप बाइक ट्रक के चपेट में आ गया। इससे दोनों महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक टुन्ना महतो घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर ली है। वह नालंदा जिला रहुई थाना निवासी बबन चौहान है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments