
पटना। बिहार में नई सरकार बन गई है। वहीं सरकार को समर्थन देने वाली पार्टियों को कितने पद मिलेंगे, इसकी तस्वीर भी साफ हो गई है।

सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों को 16 अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी। महागठबंधन ने इसकी पुष्टि कर दी है।
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि महागठबंधन सरकार में शामिल पार्टियों के लिए मंत्रियों का कोटा तय हो गया है।
कांग्रेस को कितने मंत्री पद मिलेंगे, यह भी तय कर लिया गया है। 16 अगस्त को नये मंत्रियों को शपथ दिलायी जा सकती है।
भक्तचरण दास ने कहा कि बिहार विधानसभा में पार्टी के विधायकों की संख्या को देखते हुए कांग्रेस को सम्मानजनक हिस्सा मिला है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी को चार मंत्री पद दिये जाएंगे। हालांकि, कांग्रेस मंत्रियों का पांच पद मांग रही थी। शुक्रवार को तेजस्वी प्रसाद यादव सोनिया गांधी से मिले थे।
वहां कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी से कहा कि कुछ छोटी पार्टियों को भी मंत्री परिषद में एडजस्ट करना है, जिनके विधायकों की संख्या कम है। इसलिए बड़ी पार्टियों को थोड़ा समझौता करना होगा।
इधर, वाम दलों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गयी है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में सीताराम येचुरी समेत वाम दलों के दूसरे दिग्गजों से मुलाकात की थी।
वहीं माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य से भी उनकी बात हुई है। ऐसे में वाम दलों का मामला भी सुलझा लिया गया है।
जेडीयू-राजद में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला तो पहले से ही तय था। लिहाजा 16 अगस्त को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण लगभग तय हो गया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments