
आफताब आलम, तुरकौलिया (मोतिहारी)। रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर जमुनिया नहर में डूबकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

घटना रविवार की शाम की है। मृतक की पहचान जितेंद्र पासवान के पुत्र राजबाबू के रूप में हुई है। राजाबाबू की मौत की सूचना मिलने के बाद घर में चित्कार मच गया।
मृतक घर में दो भाइयों में सबसे छोटा था। मिली जानकारी के अनुसार, वह रविवार की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। इस बीच जमुनिया नहर के पास जा पहुंचा।
इस क्रम में उसका पांव फिसल गया और नहर में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। जब वह खेल कर घर नहीं लौटा, तो परिजनों की इसकी चिंता हुई।
परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू की। हालांकि, वह नहीं मिला। कुछ लोगों द्वारा सूचना मिली कि उसे नहर के पास देखा गया था। इसके बाद परिजन व ग्रामीण राजाबाबू को खोजते-खोजते नहर किनारे पहुंचे।
ग्रामीणों के सहयोग से राजाबाबू का शव देर रात नहर से निकाल लिया गया। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया। परिवारिक सभी सदस्यों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। सोमवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
वहीं शव को अपने कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments