
पटना। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अब जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने गुरुवार को भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।
गोपालगंज जाने से पूर्व आज उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर से दोहराया कि नीतीश सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।
साथ ही आरसीपी ने कहा कि नीतीश की सहमति से ही मैं केंद्र में मंत्री बना था। ललन सिंह को भी इस बात की जानकारी थी। नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं।
आरसीपी सिंह ने साफ कर दिया कि मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। हालांकि, वह भाजपा कब ज्वाइन करेंगे इसके बारे में नहीं कहा है।
इससे पहले वो नालंदा के सिलाव में भगवामय नजर आए थे, जिसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा हो रही थी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

05 Apr 2025 08:18:51
"As sex scandals resurfaced in MGCU, it started haunting university management. They are again trying to hush- up like
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments